jhankar
ब्रेकिंग
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलास्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता में LBS कॉलेज की छात्राओं ने हासिल क... हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM... 12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

नेत्रहीन महिला से बदसलूकी मामला: भाजपा नेत्री को पार्टी ने जारी किया नोटिस

जबलपुर। जबलपुर में भाजपा की महिला नेत्री अंजू भार्गव की दिव्यांग दृष्टिहीन महिला के साथ बदसलूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में अंजू भार्गव दिव्‍यांग दृष्ट‍िहीन महिला के ऊपर जोर-जोर से चिल्‍लाते हुए नजर आ रही थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने भी कड़ा विरोध जताया था। आज इस मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा ने अंजू भार्गव को नोटिस दिया है और इस घटना पर स्‍पष्‍ट जवाब मांगा है।

वीडियो वायरल होने पर पार्टी ने थमाया नोटिस

- Install Android App -

दरअसल, वीडियो वायरल में दिव्‍यांग दृ‍ष्ट‍िहीन महिला से बदसलूकी करने वाली भाजपा नेत्री अंजू भार्गव नगर उपाध्‍यक्ष है। उनकी इस बदसूलकी की वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के जबलपुर महानगर अध्‍यक्ष रत्नेश सोनकर ने भाजपा नेत्री अंजू भार्गव को स्‍पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस में भाजपा नेत्री को जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया है।

धर्मांतरण के आरोप में नेत्रहीन महिला से की बदसलूकी

मामला शनिवार को क्रिसमस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में का बताया जा रहा है. इस कार्यक्रम में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए अंजू भागर्व और हिंदूवादी संगठनों ने कार्यक्रम स्‍थल पर धावा बोला था, जहां अंजू भार्गव ने नेत्रहीन महिला पर धर्मांतरण के लिए बच्‍चों को लेकर आने का आरोप लगाते हुए महिला से बदसलूकी की थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद से ही लोगों ने अंजू भार्गव को ट्रोल करना शुरू कर दिया।