jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

बुधवार (18 सितम्‍बर) को सुबह सबेरे उपपछाया चंद्रग्रहण और शाम को सुपरमून – सारिका घारू

बुधवार (18 सितम्‍बर) को चंद्रमा से जुड़ी दो खगोलीय घटनायें दिखने जा रही हैं । सुबह सबेरे 6 बजकर 11 मिनिट पर पश्चिम में अस्‍त होता चंद्रमा कुछ मिनिट के लिये उपछाया ग्रहण के साये में रहेगा तो शाम को पूर्व में उदित होकर यह सुपरमून के रूप में ज्‍यादा बड़ा और चमकीला नजर आयेगा ।

इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि देश एवं मध्‍यप्रदेश के पश्चिमी भागों में सुबह-सबेरे जब चंद्रमा पश्चिम में अस्‍त होने को होगा तो वह कुछ मिनिट के लिये उपछाया ग्रहण के साये में होगा । चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्‍वी के आ जाने से चंद्रमा इस समय पृथ्‍वी की उपछाया वाले भाग में होगा जिससे उसकी चमक में मामूली कमी आयेगी । खाली आंखों से देखने पर तो इसे महसूस नहीं किया जा सकता लेकिन टेलिस्‍कोप से इसे देखा जा सकता है । मध्‍यप्रदेश के उज्‍जैन, देवास, इंदौर, रतलाम, धार, बड़वानी, झाबुआ, खरगौन, नीमच आदि जिलों में कुछ मिनिट तक उपछाया चंद्रग्रहण की यह खगोलीय घटना होगी । प्रदेश के बाकी भागों में सुबह सूर्य उदित हो जाने और चंद्रमा के अस्‍त हो जाने से इसे नहीं देखा जा सकेगा ।

सारिका ने बताया कि शाम को पूर्व में जब चंद्रमा उदित होगा तो वह पृथ्‍वी से इसकी दूरी कम होकर मात्र 3 लाख 57 हजार 286 किमी रह जायेगी । पास आ जाने के कारण चंद्रमा अपेक्षाकृत बड़ा और अधिक चमकीला दिखेगा और सुपरमून कहलायेगा । इसे कार्नमून, हार्वेस्‍ट मून भी नाम दिया गया है । इसे पूरे देश में देखा जा सकेगा ।

मध्‍यप्रदेश के पश्चिमी जिलों में उपछाया चंद्रग्रहण (18 सितम्‍बर 2024, बुधवार)

नगर उपछाया ग्रहण आरंभ ग्रहण समाप्ति ग्रहण अवधि

उज्‍जैन 06:11 सुबह 06:12 सुबह 01 मिनिट

इंदौर 06:11 सुबह 06:12 सुबह 01 मिनिट

धार 06:11 सुबह 06:14 सुबह 01 मिनिट

- Install Android App -

नीमच 06:11 सुबह 06:17 सुबह 06 मिनिट

झाबुआ 06:11 सुबह 06:17 सुबह 06 मिनिट

बड़वानी 06:11 सुबह 06:16 सुबह 05 मिनिट

रतलाम 06:11 सुबह 06:15 सुबह 04 मिनिट

खरगौन 06:11 सुबह 06:14 सुबह 03 मिनिट

देवास 06:11 सुबह 06:11 सुबह 01 मिनिट

                                                                                            से कम

– सारिका घारू @GharuSarika