jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

Reel: युवक को रील बनाने की सनक, सड़क पर खुद की सजाई अर्थी, कुछ ही देर में पुलिस उठा ले गई थाने

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उम्र.। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रील बनाने के लिए बीच सड़क पर भाई जिंदा ही अर्थी पर ही लेट गए और अपनी मौत का फर्जी ड्रामा किया और आंखें खुली तो खुद को हवालात में पाया।

रील के लिए जिंदा अर्थी पर लेट गया युवक

- Install Android App -

मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज का है, जहां एक शख्स रील बनाने के चक्कर में इतना खो गया कि उसने अपनी ही अर्थी सजा डाली. वायरल होने की सनक में यह लड़का अपनी अर्थी सजाकर बीच सड़क पर लेट गया। नाक में रूई ठूसकर और शरीर पर कफन ओढ़कर लेटे हुए इस लड़के को जिसने भी देखा ड्रामा देखने के लिए वहीं थम गया। इसके बाद लोग वहां खड़े होकर वीडियो बनाने लगे। इस रील बनाने वाले का नाम मुकेश कुमार बताया जा रहा है।

वायरल होने के लिए रचा पूरा ड्रामा

वीडियो में शख्स जिस जगह लेटा हुआ है वहां कासगंज पुलिस के बैरिकेट नजर आ रहे हैं। उसी जगह पर शख्स ने अपनी मौत का झूठा ड्रामा रचा और लाइक व्यूज पाने के चक्कर में खुद को मुसीबत में डाल बैठा।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शख्स की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया।