jhankar
ब्रेकिंग
समाज की एकजुटता और विकास को लेकर बागरूल में बलाई महासभा की बैठक संपन्न,,, सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी

सनातन धर्म के प्रति लोग जागृत हो क्योंकि खतरा आने वाले समय में यदि है तो सनातन धर्म पर : मंत्री विजयवर्गीय

खातेगांव। सनातन धर्म के प्रति लोग और जागृत हो क्योंकि सबसे ज्यादा खतरा आने वाले समय में यदि है तो सनातन धर्म पर, यह बात मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नेमावर पहुची धर्म, सेवा और राष्ट्र जागरण के संकल्प के साथ संचालित राष्ट्र समर्पित नर्मदा प्रदक्षिणा सेवा यात्रा के दौरान उपस्थित श्री श्री 1008 अवधूत नर्मदानंद बापजी एवं बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच कहीं आपने कहा कि हमारा एकमात्र देश है सनातन धर्म वाला है। बाकी सब देश पाकिस्तान से कोई भगा देगा तो बांग्लादेश चला जाएगा बांग्लादेश से भगा देगा तो दुबई चल जाएगा दुबई से भगा देगा तो किसी मुस्लिम राष्ट्र में चला जाएगा इराक में चला जाएगा ईरान में चला जाएगा लेकिन यदि भारत देश के प्रति कल से कोई विपरीत परिस्थित हुई तो हमारे लिए कोई देश नहीं है समुद्र में ही जाकर डूबना पड़ेगा। इसलिए हमारी ताकत सनातन धर्म है और इसके प्रति लोगों को संगठित रहना है । आपने यह भी कहा की सारी नगर पालिका नगर निगम जो माई के किनारे है उन्हें स्टेपी लगाने का पैसा हम देगे लेकिन गंदगी मां नर्मदा जी में नहीं जाना चाहिए, यही बाप जी का यही संदेश है।

- Install Android App -

यात्रा के नेमावर मे प्रवेश करते ही क्षेत्रीय विधायक पंडित आशीष शर्मा ने स्वागत किया। उन्होंने नर्मदा संरक्षक नर्मदानंद बापजी से आशीर्वाद भी लिया। इसके पश्चात नर्मदानंद बापजी का मंत्री कैलाश विजयवर्गी इंदर सिंह परमार पूर्व मंत्री कमल पटेल विधायक आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने मां नर्मदा का विधिवत पूजन और अभिषेक किया। इस दौरान राष्ट्र कल्याण के लिए प्रार्थना की गई और बड़ी संख्या में नर्मदा परिक्रमावासी भी उपस्थित रहे।नर्मदानंद बापजी ने कहा की यह यात्रा केवल एक धार्मिक परिक्रमा नहीं है, बल्कि मां नर्मदा के संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और राष्ट्रसेवा के भाव को जन-जन तक पहुंचाने का एक अभियान है। उन्होंने कहा कि नेमावर नर्मदा का नाभि स्थल है मां नर्मदा को स्वच्छ सुंदर बनाना हम सब का कर्तव्य नर्मदा घाटों की साफ सफाई करना जन्मदिन पर पैड लगाना और गौ माता को संरक्षण देना हम सब का कर्तव्य हे।