jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग रात 10:00 बजे : बनापुरा-सिवनी मालवा की अधूरी सड़क बनी मुसीबत, 112 वाहन भी हुआ पंचर  सर्पदंश से 11 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम खातेगांव: दूध की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, आपूर्ति ठप टिमरनी : स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां  ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर हरदा में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस से हुई धक्का-मुक्... नर्मदा नदी के आंवलीघाट पुल पर 5 इंच का गैप, जगह-जगह निकले सरिए; हादसे की आशंका हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट

पुलिस उपमहानिरीक्षक उज्जैन रेंज नवनीत भसीन द्वारा कन्नौद एवं खातेगांव थाना का औचक निरीक्षण

खातेगांव। उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज नवनीत भसीन के द्वारा गुरुवार 20 नवंबर 2025 को थाना कन्नौद एवं थाना खातेगांव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड, हवालात, साफ–सफाई तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा समस्त विवेचकों को शीघ्र अपराध निकालकर चालान न्यायालय में प्रस्तुत करने, लंबित खात्मा एवं खारिजी प्रकरणों को समय पर निराकृत कर न्यायालय में माल जमा करने के निर्देश दिए गए। हवालात सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक दिशा–निर्देश प्रदान किए गए। श्री भसीन ने जनता के प्रति पुलिस के व्यवहार को अत्यंत संवेदनशील एवं सकारात्मक रखने पर जोर देते हुए प्रत्येक अधिकारी–कर्मचारी को गंभीरता बरतने की हिदायत दी।

- Install Android App -

उन्होंने तकनीकी आधारित विवेचना—जैसे टैबलेट, ई–साक्ष्य, ई–रक्षक, NATGRID आदि के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए। जब्त वाहनों के समय पर निकाल कराने हेतु भी आवश्यक दिशा–निर्देश प्रदान किए। पुलिस विभाग के समस्त कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक सभी को पुलिस सेलरी पैकेज एवं पुलिस हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही जल्द पूर्ण करने के निर्देश भी प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान हेतु संबंधित SDOP को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। थानों में रखी जा रही स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित वातावरण की सराहना भी उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत, एडिशनल एसपी ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन, एसडीओपी आदित्य तिवारी थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी, खातेगांव थाना प्रभारी विक्रांत झंझोट एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।