jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 18 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रतलाम: मोमोज की दुकान पर 'घूरने' को लेकर हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे रायसेन में सनसनी: डिप्टी जेलर समेत दो को गोली मारकर युवक ने दी जान हरदा में यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई, कई वाहनों से वसूला जुर्माना Big news : युवक पर हमला, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस रीवा में यूजीसी के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मांग पर कार्रवाई: इंदौर में स्पीकर और डीजे पर रोक बड़वानी में शिक्षा की दुर्दशा; गाय-बकरियों के तबेले में ठूंसे गए 40 आदिवासी बच्चे! पोर्न स्टार बनाने की सनक में पति ने किया अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़वानी में शिक्षा की दुर्दशा; गाय-बकरियों के तबेले में ठूंसे गए 40 आदिवासी बच्चे!

बड़वानी। नरेश रायक सरकार करोड़ों रुपये शिक्षा पर खर्च करने के दावे करती है, मगर हकीकत यह है कि जिले में 40 आदिवासी बच्चों का भविष्य पशुबाड़े में दम तोड़ रहा है। जिस जगह गाय-बकरियां बांधी जाती हैं, वहीं बच्चों की कक्षाएं लग रही हैं। गोबर की बदबू, गंदगी से भरी जमीन और संक्रमण का खतरा—यही है इस ‘तबेला स्कूल’ की असली तस्वीर।

क्या यही है “शिक्षा का अधिकार”?

- Install Android App -

बच्चे जमीन पर ठूंसे हुए बैठते हैं। बरसात में कीचड़, गर्मी में असहनीय दुर्गंध। सवाल सीधा है—
क्या आदिवासी बच्चों की शिक्षा की कीमत इतनी सस्ती है?
क्या जिम्मेदार अधिकारी कभी अपने बच्चों को ऐसे माहौल में पढ़ने भेजेंगे?

जिम्मेदार कौन?
जर्जर/अपर्याप्त भवन की आड़ में पशुबाड़े में स्कूल चलाना किसकी अनुमति से?
शिक्षा विभाग और प्रशासन की निगरानी कहां है?
क्या स्वास्थ्य विभाग ने इस पर कोई आपत्ति दर्ज की?
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद सिर्फ “अस्थायी व्यवस्था” का बहाना दिया गया। मगर यह अस्थायी इंतजाम कब तक चलेगा? महीनों से बच्चे तबेले में बैठकर पढ़ रहे हैं।
यह सिर्फ लापरवाही नहीं, यह भविष्य के साथ खिलवाड़ है
बड़वानी जैसे आदिवासी बहुल जिले में यदि बच्चों को सम्मानजनक कक्षा कक्ष भी नसीब न हो, तो विकास के दावे खोखले साबित होते हैं।
अब देखना है—
क्या प्रशासन तुरंत वैकल्पिक भवन की व्यवस्था करेगा? या फिर ‘तबेला स्कूल’ ही जिले की शिक्षा व्यवस्था का स्थायी प्रतीक बन जाएगा?
बच्चों की पढ़ाई पशुबाड़े में और भाषण स्मार्ट क्लास के—यह दोहरी तस्वीर आखिर कब बदलेगी?