jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

PM Kisan Yojana : खाते में कब आएगी 16वीं किस्त, क्या पिता और पुत्र दोनों को मिलेगा पैसा, जानें

PM Kisan Yojana : देश सरकार की सबसे शानदार योजना पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के खाते में हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दे रही है. हाल ही में 15 नवंबर को पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर 15वीं किस्त जारी की थी. इस दौरान 8 करोड़ से ज्यादा लोगों के खाते में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद भेजी गई.

PM Kisan Yojana

पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का लाभ पाकर करोड़ों किसान बेहद खुश हैं. देश में ऐसे कई किसान हैं जिनके मन में यह सवाल रहता है कि क्या पिता और पुत्र दोनों पीएम किसान योजना का लाभ उठा सकते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

अगर आपका भी कोई सवाल है. ऐसे में ये खबर खास हो सकती है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों में यह स्पष्ट उल्लेख है कि एक परिवार में केवल एक ही सदस्य पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकता है।

- Install Android App -

यदि आपके परिवार में से कोई पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करता है। ऐसी स्थिति में उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा. ऐसे में पिता और पुत्र दोनों को एक साथ पीएम किसान निधि योजना का लाभ नहीं मिल सकता है.

इस दिन आपके खाते में आ सकती है 16वीं किस्त

देशभर के करोड़ों किसान सवाल उठा रहे हैं कि सरकार पीएम किसान निधि स्कीम की 16वीं किस्त कब जारी कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार 16वीं किस्त साल 2024 में फरवरी या मार्च महीने में जारी कर सकती है.

गौरतलब है कि सरकार ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. अगर आप इस योजना का लाभ ले रहे हैं और आपने योजना के तहत अपना केवाईसी और भूमि रिकॉर्ड सत्यापित नहीं कराया है तो आप जल्द से जल्द ये दोनों जरूरी काम करा लें.