jhankar
ब्रेकिंग
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के मुआवजे पर छतरपुर में विरोध, प्रशासन के आश्वासन से खत्म हुआ आंदोलन इंदौर में हरियाली का मेगा प्लान: मानसून की पहली बारिश के साथ लगेंगे 3 लाख पौधे कोचिंग डिपो के सामने बड़ा हादसा टला: पाइप लाइन के गड्ढे में फंसा डम्पर प्रशासन सख्त कार्रवाई शुरू: कैंट एरिया में अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त कलेक्टर दफ्तर में टीवी एक्ट्रेस की एंट्री, 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे की साजिश का मामला हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

PM Matritva Vandana Yojana : महिलाओं को पीएम मोदी का बड़ा गिफ्ट, महिलाओं को मिल रहें इतने हजार रूपये

PM Matritva Vandana Yojana : केंद्र सरकार (Central Government) की तरफ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की योजनाए चलाई जा रही है। मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई बड़े कदम उठाये हैं, जिसका लाभ इस समय देश की करोड़ों महिलाएं उठा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि भारत की महिलाएं किसी भी कामों में पुरुषों से पीछे ना रहे।

PM Matritva Vandana Yojana

देश की औरतें पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें। महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से इस समय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सही कई स्कीम चलाई जा रही है।

इन्हीं में से एक है ‘PM Matritva Vandana Yojana’ जो देशभर की गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मोदी सरकार 6000 रुपये की आर्थिक रूप से मदद कर रही है। यदि आप भी एक महिला हैं और आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहती हैं, तो कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस योजना को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है।

- Install Android App -

3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं उठा रही लाभ

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्वीट करते हुए बताया कि अब तक मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 3.1 करोड़ से अधिक पात्र लाभार्थियों में से प्रत्येक को मिली 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता की गई है। यानी 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं और इस स्कीम का लाभ उठा रही हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद उपलब्ध कराई है। मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 3.1 करोड़ से अधिक पात्र लाभार्थियों को 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता करवाई गई है।

कब शुरू हुई थी ये योजना

पैसा मातृ वंदना योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2017 को की गई थी। इस स्कीम के तहत पहले बच्चे के जन्म के समय गर्भवती महिलाओं के बैंक खाते में 3 किस्तों में 6000 रुपये भेजें जाते हैं। इस योजना का लाभ अभी तक 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिल चुका है। बता दें कि गर्भवती महिलाओं की उम्र 19 साल होनी चाहिए। इस स्कीम के लिए आपको ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा। इस स्कीम को खासकर के गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।