jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

PMLA की धारा 50 के तहत राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में पूछताछ, जानिए क्यों लगेंगे कई घंटे

Rahul Gandhi ED Questioning: नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ कर रहा है। इससे पहले कांग्रेसियों ने भारी हंगामा किया। अनुमति नहीं होने के बावजूद कांग्रेस के बड़े नेता जुटे और मार्च निकाला। क्षेत्र में धारा 144 लागू है। राहुल गांधी के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं अलग-अलग शहरों में भी प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी मुख्यालय में सत्याग्रह का ऐलान किया गया है। इस पर भाजपा ने तंज कसा है और कहा है कि ‘दुनिया देख रही है, भ्रष्टाचार भी सत्याग्रह कर सकता है।’ यहां पढ़िए ईडी के सामने राहुल गांधी की पेशी से जुड़ी हर अपडेट

Rahul Gandhi to appear before ED

भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा, कांग्रेस नेता खुलेआम एक जांच एजेंसी पर दबाव बनाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं क्योंकि उनका भ्रष्टाचार उजागर हो गया है … यह गांधी परिवार की संपत्ति की रक्षा करने का प्रयास है।

ईडी के दफ्तर में राहुल गांधी से पूछताछ शुरू हो गई है। पहले प्रियंका वाड्रा उनके साथ थीं, लेकिन अब वो बाहर निकल गई हैं। ईडी के अधिकारी पीएमएलए (Prevention of Money Laundering Act) की धारा 50 के तहत पूछताछ की जा रही है। इस धारा के तहत सवाल पूछे जाते हैं और सामने वाले को जवाब स्वयं लिखने होते हैं। माना जा रहा है कि इसी कारण राहुल गांधी से इस पूछताछ में घंटों का समय लग सकता है।

कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। उनमें रणदीप सुरजेवाला, कन्हैया कुमार, जीतू पटवारी, रागिनी नायक भी शामिल हैं।

राहुल गांधी पार्टी कार्यालय से पैदल ही ईडी दरफ्तर के लिए निकले। उनके साथ बहन प्रियंका वाड्रा समेत तमाम बड़े कांग्रेस नेता मौजूद हैं। पुलिस ने इसी इलाके में धारा 144 लगा रही रखी है।

राहुल गांधी अपने निवास से पार्टीा मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ बहन प्रियंका वाड्रा भी रहीं।

राहुल गांधी के ईडी के सामने पेश होने से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, राहुल गांधी सभी आरोपों से बरी होंगे। मुझे भी 15 बार समन भेजा गया है। सत्य की जीत होगी।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, कहीं ना कहीं राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने की राजनीति चल रही है। देश में इतने जरूरी मुद्दे हैं लेकिन अलग विचारधारा के लोगों को दबाने का काम हो रहा है। कांग्रेस के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। हमनें गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से एक मार्च निकालने की कोशिश की थी लेकिन दिल्ली में अनुमति नहीं मिली। मुझे लगता है कि ये लोग जिस तरह एजेंसी का दुरूपयोग कर रहे हैं वो जगजाहिर है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी और तमाम नेताओं पर 7-8 साल से बंद केस डाले गए।

- Install Android App -

राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी करते नेताओं को AICC मुख्यालय के बाहर हिरासत में लिया गया।

नेशनल हेराल्ड मामले में आज ईडी के समक्ष पेश होने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर पुलिस की तैनाती

ग्रेस मुख्यालय के बाहर से पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नेशनल हेराल्ड मामला एक बड़ी राजनीतिक लड़ाई में तब्दील होने जा रहा है। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, पार्टी के सांसद और सभी वरिष्ठ नेता उनके समर्थन में ईडी कार्यालय तक मार्च करेंगे और यह संदेश देंगे कि पार्टी पूरी तरह से राहुल के साथ है।

इस शक्ति प्रदर्शन में कांग्रेस शासित दोनों राज्यों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। राहुल की पेशी से पहले, कांग्रेस ने रविवार को चौतरफा हमला करते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार विपक्ष की सबसे मुखर आवाज को दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी इससे नहीं डरेगी, बल्कि लड़ेगी।

दिल्ली में राहुल गांधी के निवास के साथ ही कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में कांग्रेसी नजर आ रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात है। कांग्रेसी हंगामा करते हैं तो हिरासत में लिया जा सकता है।

कांग्रेस नेताओं ने पार्टी मुख्यालय से ईडी दफ्तर तक मार्च की अनुमति मांगी थी, जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने इन्कार कर दिया। इस मामले में राहुल गांधी के साथ ही उनकी माताजी सोनिया गाधी आरोपी हैं और 7 साल से जमानत पर है। राहुल गांधी को आज सुबह 11.30 बजे ईडी दफ्तर में पेश होना है।

कांग्रेस सांसदों और कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों को सोमवार को दिल्ली में मौजूद रहने को कहा गया है। इसके लिए रणनीति तय करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिवों, राज्य प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) प्रमुखों की बैठक हुई।

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह एक ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ है और मामले की जांच का कोई आधार नहीं है। ईडी ने इस साल अप्रैल में नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल से भी नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में पूछताछ की थी।