jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल हंडिया के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क? हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ...

HARDA NEWS : लॉज के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला बुजुर्ग का शव

मकड़ाई समाचार हरदा। शहर के चांडक चौराहा स्थित अलंकार लॉज में रविवार को एक बुजुर्ग की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाकर उनके बयान लिए। पुलिस ने बताया कि अब्दुल हफीज पिता अब्दुल मजीद शहर की अलंकार लॉज में आकर ठहरा था।

- Install Android App -

सुबह लॉज के कर्मचारी ने बुजुर्ग के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोला। कर्मचारियों ने जैसे – तैसे दरवाजा खोला तो हफीज मृत मिला। जिस पर कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक हफीज शुगर व अन्य बीमारियों से ग्रसित था और पिछले कई सालों से परिवार से अलग रह रहा था।