jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Indore Big News : पुलिस ने पत्थरबाजो से उठवाए पत्थर, लोगो से माफी भी मंगवाई, शुकवार को किया था पथराव

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : आरोपितों ने शुक्रवार को जूना रिसाला में किया था पथराव, आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस उसी स्थान पर ले गई और पत्थर उठवाए।। पथराव के आरोपितों को पुलिस ने अलग ही अंदाज में सबक सिखाया।अर्धनग्न अवस्था में आरोपित घटना स्थल पर पहुंचे और चुन-चुनकर पत्थर बिने। पूरी सड़क साफ की और रहवासियों से माफी मांग कर कहा असुविधा के लिए खेद है। आगे से ऐसी गलती नहीं होगी।

 

- Install Android App -

पुलिस आरोपितों को रस्सी से बांधकर ले गई थीडीसीपी जोन-1 आदित्य मिश्रा के मुताबिक, मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को आरोपित जुबैर, मोईन], मोहसिन, मशरूप, अमजद, इम्मा, शानू उर्फ रिजवान, सोहेल, कच्छू के खिलाफ पत्थरबाजी का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपितों ने जूना रिसाला क्षेत्र में विवाद किया और एक-दूसरे पर जमकर पथराव कर डाला।

8 आरोपितों को  रस्सी से बांधकर ले गई पुलिस

डीसीपी ने दोनों पक्षों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया और आठ आरोपितों को एक-दूसरे की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया। टीआइ सतीश पटेल शनिवार को सभी आरोपितों को रस्सी से बांधकर जूना रिसाला ले गए और सड़क से उन पत्थरों को उठवाया जो आरोपितों ने फेंके थे। इस दौरान आरोपितों ने माफी भी मांगी। टीआइ के मुताबिक सभी आरोपितों का पुराना रिकार्ड है। कुछ तो सांप्रदायिक विवाद के आरोपित रहे हैं।