jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

खंडवा में अवैध पटाखा फैक्ट्री से पुलिस ने जब्त किया 20 क्विंटल सुतली बम और बारूद

खंडवा। खंडवा पुलिस ने अवैध रूप से संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ी कार्रवाई की है। इस फैक्ट्री में सुतली बम बनाए जाते थे। यहां से लगभग 20 क्विंटल सुतली बम और बम बनाने में काम आने वाली बारूद बरामद की गई है। यह फैक्ट्री खंडवा से सटे सिंहाडा गांव के पास एक कॉलोनी के सुनसान मकान में संचालित की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को शक है कि कांग्रेस से जुड़े दो लोग इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे। इनमें एक कांग्रेस के पूर्व मंत्री का बेटा और दूसरा पटाखा व्यवसायी बताया जा रहा है। अब यह मामला सियासी रंग भी ले सकता है। बता दें कि हरदा जिले में भी इसी तरह अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए विस्फोट के बाद कई लोगों की मौत हुई थी।

- Install Android App -

पुलिस को मिली अवैध रूप से सुतली बम बनाने की सूचना
दरअसल, पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि खंडवा में कहीं अवैध रूप से सुतली बम बनाए जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले अपना खुफिया तंत्र मजबूत किया। इसके बाद पता चला कि शहर से सटी एक कॉलोनी के सुनसान मकान में सुतली बम बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मंगलवार तड़के सुनसान कॉलोनी में बने एक क्लब हाउस पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से बड़ी संख्या में सुतली बम और इन बमों में काम आने वाली बारूद का कच्चा सामान बरामद किया। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

डीआईजी ने किया मामले का खुलासा
इधर, खंडवा डीआईजी मनोज राय ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सुनसान कॉलोनी में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के आने-जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक पिकअप गाड़ी मिली, जिसमें बैठे लोग मौके से भाग गए। गाड़ी के पास ही बड़ी संख्या में बर्तन रखे हुए थे, जिनमें बड़ी मात्रा में सुतली बम भरे हुए थे। बगल में ही एक जर्जर अवस्था में क्लब हाउस की छत पर सुतली बम सूखते हुए भी पाए गए. कमरे से सल्फर, अमोनिया और बम बनाने का सामान भी जब्त किया गया है।

20 क्विंटल बम बनाने की सामग्री जब्त
पुलिस ने जब पूरे सामान को इकट्ठा किया तो पता चला कि इसमें 2000 किलोग्राम यानी 20 क्विंटल बारूद और सुतली बम बनाने की सामग्री रखी हुई थी, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए है.।इस अवैध पटाखा फैक्ट्री से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जो खंडवा के ही एक कांग्रेसी नेता की बताई जा रही है।