jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

भोपाल AIIMS की लिफ्ट में चेन स्नेचिंग, मंगलसूत्र लेकर भागा आरोपी

भोपाल। राजधानी भोपाल में एम्स जैसी हाई सिक्योरिटी जगहों पर बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। एम्स की लिफ्ट में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है. लिफ्ट का गेट खुलते ही आरोपी चोरी महिला का मंगलसूत्र लेकर भाग गया। घटना का वीडियो सामने आया है। वहीं घटना के बाद एम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

10 मिनट तक रोती रही महिला

- Install Android App -

पूरा मामला एम्स में ब्लड बैंक के पीछे स्थित लिफ्ट का हैं। यहां स्त्री रोग विभाग में अटेंडर वर्षा सोनी लिफ्ट में अकेले थीं। तभी लिफ्ट खुलते ही मास्क और टोपी पहने हुए एक युवक महिला की चेन लेकर भाग गया। इसके बाद महिला 10 मिनट तक रोती रही।

तीसरे फ्लोर पर पहुंचते ही वारदात को अंजाम दिया

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर जानकारी के मुताबिक टोपी और मास्क पहने हुए एक युवक लिफ्ट में दाखिल होता है। इसके बाद महिला से नेत्र रोग विभाग का पता पूछता है। जैसे ही लिफ्ट तीसरे फ्लोर पर पहुंचती है। आरोपी युवक एकदम से महिला के गले से चेन खींचकर भाग जाता है। इससे पहले महिला कुछ समझ पाए आरोपी युवक मौके से फरार हो जाता है।