jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

ट्रंप के टैरिफ लगाने और युद्धविराम के मुद्दों पर सरकार दे जवाब: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा और भारत-पाकिस्तान युद्ध संबंधी विवादास्पद बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दोनों मुद्दों पर केंद्र की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को देश की जनता को जवाब देना चाहिए।
प्रियंका ने कहा कि सबने देखा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा है। उन्होंने टैरिफ के बारे में बात की, जंग के बारे में फिर से कहा कि उनके कहने पर भारत और पाकिस्तान ने जंग रोकी। दोनों बातों पर सरकार को जवाब देना होगा।

- Install Android App -

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा टैरिफ की घोषणा पीएम मोदी और भारत के लिए एक बड़ा झटका है। हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रंप का कोई फ़ायदा नहीं हुआ। राष्ट्रपति ट्रंप 30 बार कह चुके हैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर रुकवाया और इसलिए रुकवाया ताकि अच्छी ट्रेड डील हो सके। अब 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा कर दी है और जुर्माना भी लगाने की बात कही है। ऐसे में सवाल है कि इस दोस्ती से हमें क्या मिला? सवाल ये भी कि अमेरिका कौन होता है हमें ये बताने के लिए हम कहां से क्या खरीदेंगे?

रमेश ने कहा कि यह हमारे देश, हमारी अर्थव्यवस्था और प्रधानमंत्री के लिए बहुत बड़ा झटका है, लेकिन पीएम को डरना नहीं चाहिए, उन्हें डटकर देशहित ऊपर रखना चाहिए। ये अमेरिका की ब्लैकमेलिंग है। ऑपरेशन सिंदूर भी रुक गया, ट्रेड समझौता भी नहीं हुआ और उसके ऊपर पेनल्टी भी लग गई। राज्यसभा चल रही थी, लेकिन पीएम मोदी सदन में आए नहीं। पीएम मोदी को पता चल गया था कि सवाल ट्रंप पर किया जाएगा, क्योंकि 25 फीसदी टैरिफ वाली बात सामने आ चुकी है। हम ये सोच रहे थे कि हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौतियां पाकिस्तान और चीन है, लेकिन अब अमेरिका भी हमारे लिए मुसीबत बन गया है।