jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

पुजारा के साथ वेस्टइंडीज में हुई थी लूट

नई दिल्ली। हाल में क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लेने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साथ एक बार वेस्टइंडीज दौरे में लूट भी हुई थी। ये बात उस समय की है। जब पुजारा इंडिया ए टीम में शामिल थे, इस टीम ने साल 2012 में वेस्टइंडीज का दौरा किया था। तब रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने पुजारा को अकेले जाने पर रोकने का प्रयास किया था पर वह नहीं माने थे। रोहित के अनुसार दूसरे खिलाड़ियों की सलाह को नजरअंदाज करना पुजारा को भारी पड़ गया।

- Install Android App -

रोहित ने कहा कि हम त्रिनिदाद और टोबैगो में थे और एक रात मैं एक फिजियो के साथ बाहर गया था क्योंकि मैं शाकाहारी हूं तो वेजिटेरियन रेस्टोरेंट की तलाश कर रहा था। रात के लगभग 11 बज चुके थे। हमें कोई खाना नहीं मिला और वापस लौटते समय अचानक मेरे साथ लूटपाट हो गई। रोहित ने जब ये बात बतायी तो पुजारा भी वहीं मौजूद थे। रोहित ने कहा कभी-कभी पुजारा जिद पर अड़ जाता था। हमने उससे कहा थाक कि रात 9 बजे के बाद बाहर मत निकलना। यह वेस्टइंडीज है पर वह माना नहीं और उसके साथ लूट हो गयी। पुजारा ने 24 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया 37 साल के पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच में 19 शतकों के साथ 7195 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 43 से ज्यादा का रहा।