jhankar
ब्रेकिंग
कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव... हरदा में वोटर लिस्ट से 20,700 नाम काटे, फिर 2735 वापस जोड़े अधिकारी आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ अपनी कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं… बृजेश सा... महर्षि वाल्मीकि जयंती - रामायण के रचयिता को नमन आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा आज का राशिफल -26 अक्टूबर 2026, सोमवार भोपाल ISBT में भीषण बस अग्निकांड, फायर स्टेशन की लेटलतीफी पर सवाल आज 26 अक्टुबर की सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

Big News: राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 : हिंदुत्व को लेकर दिए गए संसद राहुल गांधी के बयान के विरोध में गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालयों के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान अहमदाबाद में कांग्रेस जिसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया। राहुल गांधी ने इस घटना की निंदा कर सोशल मीडिया पर लिखा,’गुजरात कांग्रेस कार्यालय पर हुआ कायरतापूर्ण और हिंसक हमला भाजपा और संघ परिवार के बारे में मेरी बात को और पुख्ता करता है. हिंसा और नफ़रत फैलाने वाले भाजपा के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते । 

गुजरात कांग्रेस ने लगाए आरोप –

- Install Android App -

गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मत सिंह पटेल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के कार्यालय पर हमला किया. पुलिस ने वहां पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की थी. कांग्रेस कार्यालय पर आकर बीजेपी के कार्यकर्ता हमला कर रहे हैं. ये लोकतंत्र की हत्या है. कांग्रेस के उपनेता शैलेष परमार ने सीसीटीवी फुटेज देकर विधानसभा में शिकायत दर्ज कराई है। राहुल गांधी को हिंदुओ से माफी मांगनी चाहिए-गुजरात बीजेपी भाजपा के प्रदेश महामंत्री रजनी भाई पटेल एवं मुख्य प्रवक्ता यमल व्यास ने कहा, राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसा के साथ जोड़ा है. उन्होंने हिन्दुओं को अपमान किया है. उन्हें अपने बयान के लिए देश व दुनिया में बस रहे सभी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए । 

सिराली : पार्षद मेराज खान द्वारा नगर परिषद सिराली में अनोखी पहल, वार्ड वासियों की समस्या सुनने आपका पार्षद आपके द्वार घर घर जाकर सुनी समस्या