मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद स्कूल के छत का प्लास्टर गिर गया है। इस घटना के दौरान वार्षिक उत्सव की तैयारी कर रहे स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे हैं। इस बड़े हादसे में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन प्लास्टर गिरने से स्कूल के मरम्मत की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में स्कूल का मरम्मत कार्य किया गया था, जिसमें लाखों रुपये का खर्च हुआ था। इसके बावजूद, छत का प्लास्टर गिरने से स्कूल के मरम्मत की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद से स्कूल मरम्मत के नाम पर जारी राशि में अनियमितता की चर्चा हो रही है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)