jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

रायसेन तनाव मामला: मस्जिद के अंदर धमकी देने वाला आरोपी नावेद गिरफ्तार

रायसेन। रायसेन के गौहरगंज क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने पूरे मध्यप्रदेश झकजोर कर रख दिया है। लोग घटना को लेकर आक्रोशित है। इसी बीच इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच पुलिस ने मंस्जिद के अंदर धमकी देने वाले शख्स नावेद को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। नावेद आंदोलन के दौरान मस्जिद के अंदर धमकी दे रहा था की आधा घंटा हमें बाहर निकाल दो हम हिंदुओं का गला काट देंगे। जिसको लेकर पुलिस ने खुद फरियादी बनकर आरोपी नावेद को जेल भेज दिया।

- Install Android App -

रायसेन में 6 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत करने का मामला लगातार तूल पकड़ते जा रहा है। 26 नवंबर को हिंदू संगठन के लोगों ने गोहरगंज में जन आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया था। वहीं कुछ शरारती लोगों ने आंदोलन के दौरान पुलिस पर पत्थर बाजी की और पुलिस ने लाठी चार्ज कर पत्थर फेंकने वालों को खदेड़ा। वही मस्जिद के अंदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जहां नावेद खान पुलिस के सामने कहते दिखाई दे रहा है कि आधे घंटे के लिए हमें छोड़ दो हम सब हिंदुओं का गला काटकर चौराह खाली करवा देंगे। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस हरकत में आई और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार यह वही आरोपी नावेद है जो कुछ वर्षों पहले हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस तरह अगर कोई भड़काऊ बात करेगा तो पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।