jhankar
ब्रेकिंग
बिग न्यूज हरदा : गहाल में 6 वर्षीय मासूम की मौत से सनसनी, घर के अंदर जमीन खोदकर निकाला शव , चाचा पु... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण

Rajsthan News : 15 जुलाई से से एक बार फिर से भारी बरसात का दौर शुरू होगा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजस्थान| प्रदेश में  पिछले कई दिन से जारी भारी बरसात का दौर थमने लगा है। प्रदेश में कहीं भी मंगलवार को भारी बरसात दर्ज नहीं की गई। कुछ जगह हल्की तो कुछ स्थान पर रिमझिम बरसात हुई। बरसात थमने के साथ ही धूप निकली। जिसके कारण उमस भी रही।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से होते हुए जा रही है। जिसके के कारण जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि, बुधवार से तेज बारिश का दौर धीमा पड़ने के आसार है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 जुलाई से एक नया सिस्टम सक्रिय होगा। जिससे एक बार फिर से भारी बरसात का दौर शुरू होगा। 17 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढोतरी होगी।

- Install Android App -

सिरोही में बांध ओवरफ्लो
पाली, जालोर व सिरोही में पिछले दिनों से जारी झमाझम बारिश का दौर मंगलवार को कुछ थमा सा नजर आया। पाली में दिनभर की गर्मी व उमस के बाद देर शाम बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। पाली में 31 बांधों पर चादर चल रही है, जिनमें हेमावास बांध के साथ ही बांडी नेहड़ा बांध भी शामिल है। जवाई बांध का गेज भी 49 फीट पर पहुंच गया। इधर, जालोर व सिरोही में दिनभर बादल छाए रहे। सिरोही जिले के 15 बांधों पर चादर चल रही है। मंगलवार सुबह आठ बजे तक सबसे ज्यादा शिवगंज में 128 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं आबूरोड में 108, माउंट आबू में 52, रेवदर में 18, सिरोही में 56, पिण्डवाड़ा में 23 एमएम पानी बरसा।