jhankar
ब्रेकिंग
बिग न्यूज हरदा : गहाल में 6 वर्षीय मासूम की मौत से सनसनी, घर के अंदर जमीन खोदकर निकाला शव , चाचा पु... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण

Rajsthan News : 3 वाहनों की भीषण टक्कर में 9 की मौत.6 लोग घायल

राजस्थान में 24 घंटो में 2 हादसे, 14 लोगो की मौत  रविवार को खंडेला-पलसाना मार्ग पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर हो गई. जिसमें 9 लोगों की जान गई. वहीं, इससे पहले शनिवार देर रात ट्रक और कार की भिडंत में 5 लोगों की मौत हुई|

- Install Android App -

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजस्थान | सीकर में रविवार शाम 4 बजे खंडेला-पलसाना मार्ग पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोगों के घायल होने की सूचना है. गंभीर घायल 3 लोगों को सीकर रेफर किया गया है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. पुलिस के मुताबिक, माजी साहब की ढाणी के पास पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई. इसी दौरान के बीच दोनों वाहन सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 9 लोगों की जान चली गई|मरने वालों में बाइक सवार एक व्यक्ति और पिकअप सवार 8 लोग शामिल हैं. पिकअप सवार चौमू के सामोद के रहने वाले थे. वहीं, बाइक सवार एक व्यक्ति खंडेला के सुंदरपुरा का रहने वाला था. घायलों में बाइक सवार महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं. अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि पिकअप सवार 20 लोग खंडेला में गणेश धाम मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे. हादसे की सूचना के बाद सांसद सुमेधानंद सरस्वती और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया घायलों से मिलने एसके हॉस्पिटल सीकर पहुंचे हैं.