jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Ram Mandir: श्रीराम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के महापर्व पर प्रभातफेरी व कलश यात्रा का आयोजन

सुमित खत्री, हरदा/हंडिया : श्रीराम मंदिर अयोध्या में स्वरूप प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जन अभियान परिषद हरदा की प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था द्वारा अनेक ग्रामों में बड़े धूमधाम से प्रभातफेरी व कलश यात्रा निकाली जा रही हैं। गुरुवार को ग्राम पंचायत कोलीपुरा, खेड़नीमा एवं ग्राम भादूगांव में समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सभी ग्रामीण एवं जन अभियान के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा श्री राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के महापर्व पर जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से घर-घर जाकर अक्षत वितरण किया जा रहा है और सभी से आग्रह किया गया कि 22 जनवरी को दीप जलाए, रंगोली बनाएं और उत्सव के रूप में इस दिन को मनाएं।

- Install Android App -