ब्रेकिंग
हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल वाहन जब्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 2 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे असम से त्रिपुरा तक भारी बारिश से सड़के और घर बहे, कई लोग हुए गुम , एक दर्जन से अधिक की मौत! 10 से अधि... छात्र छात्राओं को कुर्मी गौर समाज के शीर्ष नेतृत्व ने किया मंच पर सम्मान,छात्र छात्राओं के खिल उठे च... पेट दर्द से पीड़ित बालिका का डॉक्टरों ने किया आपरेशन! आपरेशन के बाद जो पेट से जो निकला उसे देख हुए है... आज भोपाल, इंदौर और हरदा का कैसा रहेगा मौसम!  जनपद सदस्य के पुत्र पर मारपीट का आरोप, थाने में की शिकायत, निजी भूमि पर कब्जा करने का आरोप झालावाड़ मॉक ड्रिल के दौरान अचानक हड़कंप, भागे जिला कलेक्टर और एसपी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दर्जनो लोगो पर कार्यवाही! पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान के स... विशेष खबर: उपभोक्ताओं को जून में ही मिलेगा 3 माह का एक मुश्त राशन

Reewa News: चोरी के शक में लाई महिला की पुलिस कस्टडी में हुई मौत, पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रीवा : पुलिस ने अपराधियों को पकड़कर उन्हें कस्टडी में लाकर पूछताछ करती है | इस दौरान सख्ती भी बरतती हैं। शहर के सिविल लाइन थाना में पुलिस कस्टडी में चोरी के मामले में संदेह के आधार पर लाई एक महिला की मौत हो गई। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों और मकान मालिक को भी आरोपी बनाकर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
मामला रीवा के सिविल लाइंस थाना में 29 अक्टूबर की रात ढेकहा निवासी यशबर्धन सिंह के घर में चोरी की घटना हुई थी। ऑलमारी में रखे करीब 12 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे। यशवर्धन ने चोरी का आरोप घर में काम करने वाली महिला राजकली केवट पर लगाया और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को थाने में लाकर उसके साथ सख्ती से पूछताछ के दौरान पिटाई भी की गई। जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। महिला को 31 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया था | और पुलिस के साथ ही मकान मालिक पर भी मारपीट का आरोप लगाया था। मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिया। एफआईआर में थाने के ही एएसआई कौशलेंद्र पांडे, हेड कॉन्स्टेबल विवेक सिंह गहरवार और महिला कॉन्स्टेबल खुशबू सिंह का नाम भी है। इस मामले में मृतक महिला के मकानमालिक यशवर्धन सिंह और उनकी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। इस पूरे मामले की न्यायिक जांच भी चल रही है।