jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

Reliance Jio लेकर आया फ्रीडम प्लान, दिनभर करें इंटरनेट का इस्तेमाल, जानें बेस्ट प्लान्स की डिटेल्स यहां

आजकल लोगों का ज्यादातर समय इंटरनेट पर बीतता है। कोरोना महामारी के कारण अधिकांश कर्मचारी वर्क फॉम होम कर रहे हैं। वहीं स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई भी ऑनलाइन हो रही है। वहीं लॉकडाउन के कारण घरों पर रहना पड़ा है। कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग के जरिए अपनों से जुड़े रहे। ऐसे में ग्राहकों के सहुलियत के लिए रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने फ्रीडम प्लान्स (Freedom Plans) पेश किया है। इसमें बिना किसी डेली डेटा लिमिट और एडिशनल बेनेफिट्स मिलते हैं। जियो फ्रीडम का सबसे सस्ता पैक 127 रुपए , जबकि सबसे महंगा प्लान 2397 रुपए का है। आइए जानते हैं प्लान की डिटेल्स।

127 रुपए का प्लान

रिलायंस जियो फ्रीडम 127 रुपए के प्लान में दैनिक डेटा लिमिट के साथ 12जीबी डेटा और 15 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud का फ्री एक्सेस मिलता है।

257 रुपए का प्लान

यह प्लान 30 दिनों की वैलेडिटी और 25जीबी डेटा के साथ आता है। इसमें सभी कॉम्प्लिमेंट्री जियो सर्विस का लाभ मिलता है। वहीं वॉयस कॉलिंग फ्री है।

- Install Android App -

447 रुपए का प्लान

इस पैक में 60 दिनों की वैलिडिटी और 50 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है। इस प्लान में अन्य पैक की तरह की सारे बेनेफिट्स मिलते हैं।

597 रुपए का प्लान

इस प्लान में 90 दिनों की वैधता और 75जीबी डेटा मिलता है। इसमें फ्री कॉलिंग के अलावा JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud का फ्री एक्सेस मिलता है।

2397 रुपए का प्लान

इस पैक में 365 दिनों की वैलेडिटी मिलती है। इसमें बिना किसी दैनिक सीमा के बिना कुल 365जीबी डेटा मिलता है। इसमें भी सारी सुविधा मिलती है।