jhankar
ब्रेकिंग
मिडिल ईस्ट में इरान ईजराइल और अमेरिका युद्ध पर ताजा अपडेट आज मप्र मे कई जिलो में बादल छाए रहेंगें दिन में गर्मी रात में बारिश की संभावना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें

मध्‍य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से राहत, भोपाल में सीजन की सबसे गर्म रात

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिली है। एमपी में जनवरी के आखिरी सप्ताह में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। भोपाल में शुक्रवार रात प्रदेश भर में सबसे गर्म रात रही है। दो से तीन दिनों की राहत के बाद 26 जनवरी से फिर तेज ठंड का दौर शुरू होगा।

- Install Android App -

भोपाल में इस सीजन की सबसे गर्म रात
जनवरी के आखिर में तापमान में इजाफा हुआ। भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो कि सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है। तापमान के बढ़ने से भोपाल की रात प्रदेश की सबसे गर्म रात रही। भोपाल में दिन का तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

26 जनवरी के बाद से बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग का कहना है कि 26 जनवरी के बाद से ठंड फिर से बढ़ सकती है। 26 जनवरी के आसपास भोपाल के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध रहने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में रात और दिन के समय ठंड बढ़ेगी। पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर भी प्रदेश में दिखने वाला है।