jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज  नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में पनडुब्बी की 20 मोटरें जब्त दुर्घटना में मृत्यु के पांच प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालय चारुवा में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पोषण माह’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर हुई गतिविधियॉ हंडिया में सड़क दुर्घटना में मौत का मामला: वाहन चालक को 2 साल की सजा बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के अपमान पर भड़का जनाक्रोश, पंजाब सहित देश भर में विरोध चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई...

इंदौर : दूषित पानी पीने से 27वीं मौत, बुजुर्ग ने दम तोड़ा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूषित पानी पीने से 27वीं मौत हो गई। 82 साल की बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पिछले 14-15 दिनों से बुजुर्ग को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बाथरूम में गिरने से कूल्हे की हड्डी टूटी

- Install Android App -

पूरा मामला भागीरथपुरा इलाके का है।यहां के रहने वाले शिवनारायण ने बताया कि उनकी मां विद्या बाई (82) की दूषित पानी पीने से तबीयत बिगड़ गई थी। शिवनारायण ने कहा कि मां को 10 जनवरी से उल्टी और दस्त की शिकायत थी। उनका घर में ही इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार को बाथरूम जाने के दौरान वे गिर गईं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां पता चला कि उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया।

दूषित पानी पीने से 27वीं मौतइंदौर में दूषित पानी पीने से 27वीं मौत, 82 साल की बुजुर्ग ने दम तोड़ा
इंदौर के भागीरथपुरा के रहने वाले शिवनारायण ने दावा किया है कि दूषित पानी पीने के कारण उनकी मां की तबीयत खराब हो गई थी। इसके कारण इलाज के दौरान विद्या बाई की मौत हो गई है।