jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

छिंदवाड़ा : इमलीखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उससे उठता घना काला धुआं करीब तीन किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते थे, जिस कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

- Install Android App -

फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक होने के कारण आग बार-बार भड़क रही है। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका था और राहत कार्य जारी था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। संभावित खतरे को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली कराया गया। प्रारंभिक आकलन में फैक्ट्री को करीब 50 लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। हालांकि किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं नुकसान का विस्तृत आकलन भी किया जा रहा है।