jhankar
ब्रेकिंग
विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत सोनभद्र केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला "सिर्फ धर्म बदलने से ST दर्जा खत्म नहीं होगा" आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा

भीषण गर्मी में राहत, स्काउट्स-गाइड्स ने शुरू किया जल सेवा अभियान

जबलपुर। अधिकारियों के मार्गदर्शन में अभियान जबलपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील टेलर, मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी, और स्टेशन निदेशक किशोर कुमार देवारे सहित वरिष्ठ रेल अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य प्रारंभ किया गया है। स्काउट सदस्यों का कहना है कि उनकी प्रतिज्ञा ही उन्हें दूसरों की सहायता करने की प्रेरणा देती है। इसी कर्तव्य पथ पर चलते हुए ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।

- Install Android App -

यात्रियों को मिल रही बड़ी राहत गर्मियों के मौसम में ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण यात्रियों, विशेषकर बिहार की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों के मुसाफिरों को पानी भरने में काफी कठिनाई होती है। इसे देखते हुए स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर प्लेटफॉर्म पर ही यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध करा रहे हैं। शीतल जल पीकर तृप्त हो रहे यात्री इन सेवाभावी सदस्यों को हृदय से दुआएं और आशीष दे रहे हैं। मंडल के सभी लीडर्स और सदस्य इस पुनीत कार्य में उत्साह के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।