हंडिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत एनीमिया मुक्त भारत अभियान एवं कृमिमुक्ति दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी अशोक कुमार डेहरिया ने की।
बैठक में सीएचओ, एएनएम, महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर एवं नोडल टीचर सहित सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह, विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी, जनपद सदस्य मंजू धनगर,तहसीलदार विरेंद्र उइके सहित विभिन्न अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण समिति एवं महिला सुरक्षा एवं हिंसा विरोधी समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलजा महाजन ने बताया कि सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा की गई।
बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्वयन रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

