jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

हंडिया : ढाई किलोमीटर की मजबूरी खत्म – अब हंडिया स्टैंड पर ही रुकेंगी बसें

ग्रामीणों के दबाव पर प्रशासन झुका – आरटीओ ने बसों को स्टैंड से होकर चलने के दिए निर्देश

हंडिया।पुल के मरम्मत कार्य के चलते बीते कई दिनों से हंडिया बस स्टैंड की स्थिति अस्त-व्यस्त हो गई थी। मरम्मत के दौरान पुराने पुल को बंद कर दिया गया था, जिस कारण सभी बसें स्टैंड पर आने के बजाय लगभग ढाई किलोमीटर दूर बायपास से होकर नए पुल से निकल रही थीं। इससे यात्रियों को बस स्टैंड तक पैदल पहुँचने की भारी मशक्कत करनी पड़ रही थी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की थी कि बसें पहले की तरह हंडिया बस स्टैंड से होकर ही जाएँ। उनका कहना था कि यह व्यवस्था महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए बेहद परेशानी का सबब बनी हुई थी।

- Install Android App -

आरटीओ की पहल

ग्रामीणों की शिकायत और विरोध को गंभीरता से लेते हुए आज आरटीओ राकेश अहाके स्वयं हंडिया पहुँचे।उन्होंने मौके पर बस संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी कि “अब से बसें हंडिया बस स्टैंड पर भी जाएँगी। यात्रियों को बायपास पर उतारने की बाध्यता नहीं होगी।”

राहत की उम्मीद

ग्राम पंचायत उपसरपंच शरण तिवारी, सरपंच लखनलाल भिलाला सहित ग्रामीणों ने आरटीओ की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यदि आदेश का पालन सही ढंग से हुआ तो यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी कि यदि बस संचालक आदेश का पालन नहीं करेंगे तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएँगे