jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

मध्यप्रदेश के 26 जिले होंगे तरबतर, तवा डैम के 5 गेट खोले

इंदौर/भोपाल। मौसम विभाग ने आज बुधवार को इंदौर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी के साथ भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है। वैसे भी मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में इस वक्त बारिश का दौर जारी है। कुछ जिलों को छोड़ लगभग सभी शहर बारिश से तरबतर हो गए है।

प्रदेश के आधे से ज्यादा यानी 26 जिलों में आज बुधवार, 3 सितंबर 2025 को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इंदौर में तेज तो भोपाल, जबलपुर में हल्की बरसात की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राज्य के आधे हिस्से, यानी 18 जिलों में भारी बारिश और 8 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल और जबलपुर सहित कई अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

यहां आरेंज अलर्ट
प्रदेश के देवास, सीहोर, हरदा, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा अति भारी बारिश होने की उम्मीद है।

- Install Android App -

24 घंटे में साढ़े 8 इंच पानी गिरने का अनुमान
बुधवार को एमपी के जिन 8 जिलों में भारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट है, उनमें देवास, सीहोर, हरदा, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। वहीं, भारी बारिश के यलो अलर्ट वाले 18 जिलों में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। यहां ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है।

– शाजापुर जिले के अकोदिया में भारी बारिश के बाद खारसौदा मार्ग की पुलिया डूब गई। यहां एक स्कूल बस भी फंस गई। निचली बस्तियों में पानी भर गया।

– तवा डैम के 3 गेट दो-दो फीट की ऊंचाई तक खोले गए। यह इस सीजन में दूसरी बार है।
– मऊगंज और पिपरिया में भी पानी गिरा।

एमपी से गुजर रही मानसून ट्रफ
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश से दो ट्रफ गुजर रही हैं। इनमें से एक मानसून ट्रफ है। इस वजह से मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई। सिस्टम की बुधवार को भी एक्टिविटी रहेगी। जिससे कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।