jhankar
ब्रेकिंग
मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत  उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

पशुपालन विभाग की 6 एकड़ पर कब्जा; डायमंड सिटी में ज्यादा

भोपाल। अनंतपुरा कोकता में पशुपालन विभाग की 6 एकड़ जमीन पर कब्जा सामने आने के बाद अब जिला प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा है। पटवारियों की विस्तृत जांच रिपोर्ट कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपी जानी है। मंगलवार को कलेक्टर के जबलपुर होने से उन्हें रिपोर्ट नहीं सौंपी गई। इधर, मंगलवार को कोकता स्थित डायमंड सिटी के कई लोग गोविंदपुरा एसडीएम आॅफिस में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। उन्होंने प्लाट खरीदकर बैंकों से लोन लिया और फिर घर बनाए। सभी कर्ज के बोझ तले दबे हैं। लोन लेने के दौरान ही सभी जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की गई थी, लेकिन अब डायमंड सिटी के कई मकानों को पशुपालन विभाग की जमीन पर बनाए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में वे डरे हुए हैं।

- Install Android App -

एसडीएम ने लोगों को सुना, आश्वासन दिया-एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव ने सभी लोगों को सुना। रहवासियों का कहना था कि बिना नोटिस दिए कोई कार्रवाई न हो। उनका पक्ष भी सुना जाना चाहिए। इस पर एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि नियमानुसार ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

सीमांकन में यह कब्जा मिला-बता दें कि 6 एकड़ में करीब 40 बिल्डिंग, प्लाट, 30 दुकानें, एक पेट्रोल पंप, एक स्कूल समेत दो-तीन कॉलोनियों के कब्जे मिले हैं। डायमंड सिटी समेत आसपास की जुड़ी हुई कॉलोनियों में कब्जा सामने आया। सबसे ज्यादा कब्जा डायमंड सिटी में मिला। यहीं पर ज्यादातर घर हैं। विभाग की जमीन पर नगर निगम का कब्जा भी मिला है। इसे लेकर बीच का रास्ता निकाला जा रहा है। निगम इस जमीन के बदले पशुपालन विभाग को दूसरी जमीन भी दे सकता है।