jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

हंडिया : ग्राम मालपोन में जलभराव से बढ़ा संक्रमण का खतरा — पंचायत की लापरवाही उजागर,,,,

गंदे पानी और मच्छरों से त्रस्त ग्रामीण, पंचायत के जिम्मेदारों पर उठे सवाल

हंडिया। ग्राम पंचायत बेसवां के अंतर्गत आने वाले ग्राम मालपोन में लंबे समय से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। पंचायत और स्थानीय जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण अब यह समस्या ग्रामीणों के लिए बीमारी का कारण बन गई है।

गांव में घरों का गंदा पानी सड़क किनारे और रास्तों पर एकत्रित हो रहा है। लगातार पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और पूरे क्षेत्र में गंदी बदबू फैल रही है।

- Install Android App -

ग्रामीण राहुल वर्मा ने बताया कि गांव में नाली का कोई अस्तित्व ही नहीं है, जिससे सारा गंदा पानी सीधे सड़क और उनके घर के पास भर जाता है। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव को कई बार कहां गया लेकिन अब तक कोई अधिकारी या प्रतिनिधि देखने तक नहीं आया।

राहुल वर्मा का कहना है कि यदि जल्द ही नाली निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो गांव में डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का प्रकोप फैल सकता है।

गांव के लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है, ताकि गांव में बढ़ती गंदगी और बीमारियों पर रोक लगाई जा सके।