jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

सांसद खेल महोत्सव के तहत 11 अक्टूबर को हंडिया, रहटगांव, टिमरनी व खिरकिया में होंगी खेल प्रतियोगिताएं

हरदा:- खेल महोत्सव के तहत हरदा जिले के 20 संकुलों पर 15 अक्टूबर तक कलस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। ब्लाक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि इस दौरान क्लस्टर स्तर पर खो खो, कबड्डी, रस्साकसी, एथेलेटिक्स, वॉलीबॉल, तैराकी व पिट्टू खेलों का आयोजन किया जाएगा। संकुल स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता ओपन प्रतियोगिता है। प्रतियोगिता का आयोजन संकुल प्राचार्य, जनशिक्षक एवं ग्राम पंचायत सचिव के सहयोग से संपन्न होगी। संकुल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 17 नवंबर से आयोजित होने वाली विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
सुश्री खान ने बताया कि जारी कलेण्डर अनुसार 11 अक्टूबर को हरदा के हंडिया, टिमरनी के बालक शाला रहटगांव व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिमरनी तथा खिरकिया के सांदिपनी स्कूल खिरकिया में क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

- Install Android App -

इसके अलावा 13 अक्टूबर को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, टिमरनी के छीपानेर/करताना व खिरकिया के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा 14 अक्टूबर को महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, टिमरनी के ग्राम बाजनिया/बिच्छापुर व खिरकिया के ग्राम चारूवा में क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।