जहरीली खांसी की दवाई मासूम बच्चों की मौत कांग्रेसियों ने मौन कैंडल मार्च निकाल कर, मृत बच्चो की मौत पर शौक संवेदना व्यक्त की !
हरदा।:- मप्र छिंदवाड़ा में पिछले दिनों राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के परिणाम स्वरूप जहरीली खांसी की दवाई पीने से मप्र के 25 बच्चों का निधन हो गया यह घटना पूरी तरह से म.प्र शासन की विफलता इस घटना के विरोध में म.प्र कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन सांई के नेतृत्व में स्थानीय घंटाघर चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से भीमराव अम्बेडकर चौक तक मौन कैंडल मार्च निकाल कर मृत बच्चो को शौक संवेदना दी गई तथा घटना के लिए जिम्मेदार मप्र के उपमुख्यमंत्री जो की मप्र के स्वास्थ्य मंत्री भी है से इस्तीफे की मांग को बुलंद किया गया
आज कैंडल मार्च में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक हेमंत टाले किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा जिला अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष ओम पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सुरमा जिला प्रवक्ता आदित्य गार्गव आमिर पटेल सोनल पाल राघवेंद्र पारे जिज्ञासा पारे विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल सुरेन्द्र सराफ वी के दीक्षित हरीश गुप्ता गगन अग्रवाल कैलाश पटेल मिंटू पटेल नवीन पाल मुजाहिद अली संदीप गौर शेख नईम खान सतीश राजपूत रमेश सोनकर सुनील गीते अनिल बिश्नोई भजन बेनीवाल प्रेरक सारण सतीश भादू पंकज शर्मा अजीम पठान सगीर खान अन्य साथीगण उपस्थित थे

