jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

Satna News : थाने के सामने प्रेमी की जोरदार पिटाई प्रेमिका उसे बचाने करती रही जद्दो जहद …..

लापता युवती के परिजन ने थाने के सामने युवक युवती को देखा और युवक की कर दी पिटाई .

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सतना। । शहर के सिटी कोतवाली थाना के सामने बीच सड़क पर सोमवार को एक युवक की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई की। युवती उसके बचाव करने का प्रयास करती रही, लेकिन लोग युवक पर चप्पलें बरसाते रहे।

- Install Android App -

मझगवां निवासी शिव मूरत नाम के युवक का 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को लड़की घर से स्कूल के लिए निकली और फिर लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की और इस बारे में शिव मूरत से भी सवाल जवाब किए, लेकिन उसने अनभिज्ञता जाहिर कर दी। बाद में शिव मूरत भी मझगवां से गायब हो गया।
इस बीच सोमवार को लड़की के परिजन उसकी तलाश करते हुए सतना आ पहुंचे। उन्हें सिविल लाइन के पास शिव मूरत और लड़की नजर आ गए। परिजन उन्हें पकड़ने के लिए पीछे लग गए तो प्रेमी जोड़ा उनसे बचने के लिए भागने लगा।
जब तक प्रेमी युगल मौके से फरार हो पाते उसी समय सिटी कोतवाली थाने के सामने युवती के परिजन पहुंच गए । जहां पर उन्होंने युवक के साथ जमकर मारपीट की है ।
इनका कहना है – थाने के सामने मारपीट की गई है । युवक द्वारा इस मामले में        किसी भी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है अगर आवेदन पत्र प्राप्त होता है          तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । – आशुतोष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सतना