jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

Indore लव जिहाद : शादीशुदा अरहम ने सहकर्मी युवती से दुष्कर्म कर ब्लेकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाब बनाया.. पढ़िए पूरी खबर

मकड़ाई एक्सप्रेस24 इंदौर। शहर में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।पहले जेहादी मानसिकता वाले युवक भोली भाली लड़कियों के मोबाईल नंबर जुगाड़ कर उनसे दोस्ती करते हैं फिर उससे झूठा प्रेम जताकर उसे विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध बनाकर उसे फिर फोटो वीडियो से ब्लेकमेल करते या शादी कर मतांतरण का दबाब बनाते है। यह एक फंडा बना रखा इसी तर्ज पर लड़कियों को धर्म परिवर्तन करने का दबाब बनाया जा रहा है। इस पर पुलिस का नियंत्रण नही है। ऐसा ही एक मामला विजय नगर थाना क्षेत्र में सामने आया है। जिसमें आरोपित अरहम ने सहकर्मी 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया और फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। आरोपित पहले से शादीशुदा था लेकिन उसने यह बात भी युवती से छुपा रखी थी।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि मैं इन्वेस्टमेंट मल्टीप्लायर कंपनी में काम करती थी। मेरे साथ आरोपित अरहम यूनुस खान निवासी भोपाल सेल्स में नौकरी करता था। मैं बैक आफिस में काम करती थी, तो अरहम ने एचआर से बोलकर सेल्स में मेरा ट्रांसफर करवा दिया। अरहम ने काम के बहाने मेरा नंबर लिया। इसके बाद धीरे-धीरे दोस्ती की।

- Install Android App -

सेल्स के बहाने मुझे अपने साथ कई बार ले जाता व नई-नई जगह घुमाता रहता था। बार-बार कहता था कि मैं तुम्हे पसंद करता हूं। मैंने उसे बताया कि घरवाले मेरे लिए लड़का देख रहे हैं तो उसने कहा कि मैं तुम्हारे घरवालों को भी मना लूंगा। मैंने कहा कि तुम शादीशुदा हो, मुझसे दूर रहा करो, तो कहने लगा मेरे घरवालों ने मेरा निकाह बिना मर्जी के करवा दिया था। पत्नी से मोहब्बत नहीं करता और बहुत जल्द उसे छोड़ने वाला हूं। इसके बाद होटल में लेकर गया, वहां बिना मर्जी के शारीरिक संबंध बनाए।

अरहम ने मुझसे कहा कि मैं शादी करना चाहता हूं और हम दुनिया को दिखाएंगे कि दो धर्म कैसे एक होते हैं। इसके बाद मुझ पर मतांतरण के लिए और निकाह करने का दबाव बनाने लगा। साथ ही फोटो वायरल करने की धमकी देता रहा। मामले में पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।