jhankar
ब्रेकिंग
बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला खामापड़वा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली चार ढाबों पर छापा, 170 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त चार ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई सीतापुर में चमत्कार: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटे और 1 बेटी,एक साथ गूंजी चार किलकार... हंडिया : 13 दिन में बदल गई तस्वीर! सचिन तिवारी ने CM हेल्पलाइन की दो रिपोर्टों पर उठाए सवाल,,,, हरदा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञाप...

SBI ने करोड़ों ग्राहकों को दी खुशखबरी! दिया ज्यादा कमाई का मौका

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के बाद अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी सावधि जमा (FD) ब्याज दरों में बढ़ोतरी (SBI FD Interest Rate Hikes) कर दी है। SBI की वेबसाइट के मुताबिक, बैंक ने 1 साल की अवधि से लेकर 2 साल से कम की अवधि वाली 2 करोड़ रुपये से कम की FD की ब्याज दर 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दी है। ये FD अब 15 जनवरी, 2022 से 5.1% (5% से बढ़कर) ब्याज हासिल करेंगी। वहीं, वरिष्ठ नागरिक FD पर 5.6% (5.5% से ऊपर) ब्याज दर मिलेगा।

ऐसे में अगर आप SBI के साथ 1 साल की अवधि से लेकर 2 साल से कम की अवधि वाली FD खोलना चाहते हैं तो अब आपके लिए अच्छी खबर है कि आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दर 15 जनवरी, 2022 से लागू हो गई हैं। बता दें कि इससे पहले 8 जनवरी 2021 को FD की नई ब्याज दरें लागू की गई थीं। 1 साल की अवधि से लेकर 2 साल से कम की अवधि वाली FD के अलावा बाकी सभी FD पर पुरानी ब्याज दरें लागू हैं।

SBI FD ब्याज दर

- Install Android App -

7 से 45 दिन की FD पर 2.90 प्रतिशत, 46 से 179 दिनों की FD पर 3.90 प्रतिशत, 180 से 210 दिनों की FD पर 4.40 प्रतिशत, 211 दिनों से लेकर एक साल से कम की FD पर 4.40 प्रतिशत, 1 साल की अवधि से लेकर 2 साल से कम की अवधि की FD पर 5.1 प्रतिशत (बढ़ी हुई), 2 साल की अवधि से लेकर 3 साल से कम की अवधि की FD पर 5.1 प्रतिशत, 3 साल की अवधि से लेकर 5 साल से कम की अवधि की FD पर 5.3 प्रतिशत और 5 साल की अवधि से लेकर 10 साल की अवधि तक की FD पर 5.4 प्रतिशत ब्याज दर लागू है।

वहीं, वरिष्ठ नागरिक के लिए यह ब्याज दर क्रमशः 3.4 प्रतिशत, 4.4 प्रतिशत, 4.9 प्रतिशत, 5.6 प्रतिशत (बढ़ी हुई), 5.6 प्रतिशत, 5.8 प्रतिशत और 6.2 प्रतिशत है। बता दें कि इससे पहले हाल ही में निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने भी अपनी तय अवधि की FD पर ब्याज दरों में इजाफा किया था।