jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

Seoni Malwa: RTO ने स्कूली वाहनों के ओवरलोडिंग पर की बड़ी कार्यवाही। बिना परमिट बस सहित 12 वाहनों पर 42000 की चालानी कार्यवाही।

के. के. यदुवंशी, सिवनी मालवा : आरटीओ अधिकारी निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा सिवनी मालवा तहसील में स्कूल में चलने वाले वाहनों के दस्तावेजों सहित ओवरलोडिंग की जांच की गई, जिसमे टैगोर पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक MP05P0388 बिना परमिट चलते पर जाने पर 10000 हजार का चालान काटा गया।

- Install Android App -

इसी तरह छोटे स्कूल वाहनों ऑटो, मैजिक पर दस्तावेज जांच सहित ओवरलोडिंग पर जाने पर कुल 12 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 42500 हजार की चालानी कार्यवाही की गई, स्कूल संचालकों को आरटीओ अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की अपने स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने वाले वाहनों की सूची बनाकर आरटीओ में प्रदान करे ताकि वाहनों के दस्तावेजों की जांच किया जा सके, जिससे स्कूली छात्र छात्राओं को आते जाते समय जांच में परेशानी का सामना न करना पड़े। नर्मदा व्हेली स्कूल तथा जीवा ज्योति स्कूल का निरीक्षण आरटीओ अधिकारी द्वारा किया गया, साथ ही स्कूल संचालकों से अपने वाहनों की नियमित तौर पर जांच, सुरक्षा उपकरण तथा दस्तावेज पूर्ण कराने के लिए कहा गया, जिससे वाहन सड़क मार्ग पर सुचारू रूप से संचालित हो सकें।