jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

बारिश के कारण नर्मदा समेत कई नदियों में बाढ़ आई, दर्जनों गांवों से संपर्क टूटा

डिंडौरी। मध्य प्रदेश में अभी भी बारिश का दौर जारी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में बारिश में कमी देखने को मिली है, लेकिन प्रदेश के कई इलाके अभी भी बाढ़ और बारिश से प्रभावित हैं। इनमें डिंडौरी जिला भी शामिल है। पिछले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश के कारण यहां नर्मदा नदी में बाढ़ आ गई है। दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।

डिंडौरी-अमरपुर मार्ग बंद हुआ

डिंडौरी में लगातार हो रही बारिश के कारण यहां नर्मदा नदी में बाढ़ आ गई है। सभी घाट और यहां बने मंदिर पानी में डूब गए हैं। पुलों के ऊपर पानी बह रहा है। इसके कारण डिंडौरी- अमरपुर मार्ग भी बंद हो गया है। जिला प्रशासन ने हिदायत दी है कि नदी के पास ना जाएं। नर्मदा के अलावा खरमेर नदी में भी बाढ़ आई हुई है।

- Install Android App -

पुलिस और SDRF की टीम तैनात की गईं

दर्जनों गांवों से जिला मुख्यालय का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन ने नदी और तटवर्ती इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है। वहीं चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस और SDRF की टीमों को तैनात किया गया है। डिंडौरी में पिछले 24 घंटों में सवा 4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार हो रही बारिश ने तटवर्ती इलाकों में रह रहे लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

मंडला में खतरे के निशान के ऊपर नर्मदा

मंडला में भी नर्मदा नदी उफान पर है। आसपास के जिलों में हो रही लगातार बारिश के कारण मंडला में नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश से नर्मदा का छोटा रपटा पुल डूब गया है। नर्मदा का पानी रपटा पुल से दो फिट ऊपर बह रहा है। महिष्मति घाट के पास बने छोटे मंदिर भी डूब गए हैं। मंडला में भी नर्मदा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।