jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड; शहडोल में 3.8 डिग्री, 6 शहरों में शीतलहर

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं प्रदेश को और ज्यादा ठंडा बना रही हैं। पचमढ़ी, अमरकंटक, डिंडोरी, शाजापुर, राजगढ़ और शहडोल में ठंड का भयंकर प्रकोप झेलना पड़ रहा है, यहां न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है. तीव्र सर्दी की वजह से यहां ओस की बूंद भी जम रही हैं।

भोपाल-इंदौर में शीतलहर का प्रकोप

पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से लेकर 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं राजधानी भोपाल में तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार को भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शहडोल में शीतलहर का असर देखने को मिला। वहीं ग्वालियर, दतिया, दमोह, छतरपुर जिले के नौगांव और उमरिया में घना कोहरा छाया रहा।

- Install Android App -

कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर

मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा शहर शहडोल जिले का कल्याणपुर रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. राजगढ़ में 4 डिग्री, उमरिया और छतरपुर जिले के नौगांव में 5 डिग्री, नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 5.2 डिग्री और बालाघाट जिले के मलाजखंड में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। प्रदेश का अधिकतम तापमान इंदौर, छिंदवाड़ा और उज्जैन में 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में 6.4 डिग्री, जबलपुर में 8 डिग्री, ग्वालियर में 9 डिग्री और उज्जैन में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया।