jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण

पटना में सीएम आवास पहुंचकर नीतीश कुमार से मिले शाह

पटना। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री शाह ने पुष्टि की थी कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ेगा। शाह ने नीतीश की सराहना करते हुए कहा कि वे जेपी आंदोलन और आपातकाल के दौरान सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थे।

- Install Android App -

शाह ने एनडीए के सहयोगी दलों पर उम्मीद जताकर कहा था कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं, जो हमारे चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जहाँ भी हमें पूर्ण बहुमत मिला, चाहे वह राज्य हो या केंद्र, हम लोगों ने गठबंधन सरकार चलाई। गौरतलब है कि बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने भी पुष्टि की है कि नीतीश कुमार विधानसभा चुनावों में एनडीए का चेहरा है। जायसवाल ने कहा कि हम नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे है। भविष्य में भी एनडीए उनके नेतृत्व में काम करता रहेगा।