jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक कृत्य, ASP नेता के स्कूल में शराब बिक्री का वीडियो वायरल

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जौरा रोड, सोलंकी पेट्रोल पंप के सामने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज सेमिल का मकान है।

स्कूल का नाम है सम्राट पब्लिक स्कूल

- Install Android App -

इस मकान की पहली मंजिल पर मनोज सेमिल का निजी विद्यालय चलता है, जिसका नाम सम्राट पब्लिक स्कूल है। इस स्कूल में अवैध शराब का कारोबार जमकर हो रहा है। मंगलवार की सुबह एक वीडियो प्रसारित हुआ जिसमें स्कूल के अंदर देशी शराब की पेटियां रखी हुई दिख रही हैं हैं।

शराब बेचने खरीदने और पीने वाले लोग कमरे में मौजूद है। शराब पीने के लिए टेबल कुर्सी डाली गयी है। वीडियो में दिख रहा है कि अवैध शराब का यह कारोबार सम्राट स्कूल में हो रहा है वीडियो बनाने वाला कह भी रहा है कि यह मनोज सेमिल का स्कूल है, वह दूसरे लोगों की शिकायत करता है और ख़ुद अवैध शराब का कारोबार करता है। हेडक्वार्टर डीएसपी विजय भदौरिया ने कहा कि मामले की जाँच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।