jhankar
ब्रेकिंग
गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी

Sirali बिग न्यूज; नाबालिग से छेड़छाड़, झोपड़ी में लगाई आग,जमकर की मारपीट

सिराली। थाना क्षेत्र के ग्राम रोलगांव में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब छेड़छाड़ से मना किया तो दबंगों ने झोपड़ी में आग लगा दी।

परिजनो ने सिराली थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। ऐसा परिजनो का आरोप है। वही मंगलवार को पीड़ित जिला जनसुनवाई में पहुंचे। जहा जिला कलेक्टर को आवेदन देकर ठोस कार्यवाही की मांग की।

जानकारी के अनुसार ग्राम रोलगांव में 10वीं की छात्रा से गांव का देव यादव नामक युवक छेड़छाड़ करता था। इससे परेशान होकर उसके परिजनों ने बालिका की पढ़ाई बीच में ही छुड़वा दी थी। बीते दो दिनों पहले जब नाबालिक पानी भरने गई थी। तब भी उसके साथ छेड़छाड़ की गई।

- Install Android App -

बालिका के परिजनों ने आरोपी युवक देव के परिजनों को दोबारा हिदायत देकर छेड़छाड़ नहीं करने की बात कही। पीड़िता के पिता का आरोप है कि सोमवार को वह और उनका भाई कूलर लेने सिराली गए थे। वहां से लौटने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ बेरहमी से पिटाई की। वहीं, आरोपी देव और उसके साथियों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से गांव वापस जाने में डर लग रहा है। इस मामले में एसपी संजीव कुमार कंचन ने सिराली थाना के स्टाफ को आरोपियों को जल्द से गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

मामले को लेकर सिराली थाना प्रभारी मदन चौहान ने बताया कि दोनों पक्ष की शिकायत पर मामल दर्ज कर लिया गया है। एक पक्ष की शिकायत पर मारपीट करने वाले सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके खेत में बकरी घुसने के बाद मना करने के दौरान कुछ लोगों ने गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट करने की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही कर दोनों पक्षो की शिकायत सुनकर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

———