ब्रेकिंग
तीन हजार रूपये के लिए परिचित ने की हत्या! सोते समय सर पर पत्थर मारा हुई मौत आरोपी को किया गिरफ्तार ... भारत ने पाकिस्तान द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियो के अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान देने पर कड़ी आपत्त... डीजीएमओ ऑपरेशन सिंदूर पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 3... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे। हरदा: महिला सशक्त वाहिनी कक्षा की छात्रों के बीच क्रिकेट मैच संपन्न Harda newa: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे Today harda: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही: नागरिक सुरक्षा संहिता ... मध्यप्रदेश बिग न्यूज: रविवार को प्रदेश के 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट!  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे IPL 2025 Suspended: भारत-पाक टकराव के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कब से शुरू होंगे बचे मुकाबल...

Sirali Big News: तहसील के एक गांव में पांच मकानों में लगी आग, जलकर राख हो गया गृहस्थी का सारा सामान

हरदा ( झापनादेह ) : हरदा जिले सिराली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम झपनादेह में सोमवार दोपहर को एक मकान में आग लगी देखते ही देखते आग ने चार अन्य मकानों को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से पांच आदिवासियों के मकान जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग किस कारणों से लगी अभी इसका पता नही लग सका। सिराली खिरकिया से आई हुई फायर बिग्रेड से आग बुझाई गई। घटना की सूचना के बाद राजस्व विभाग पुलिस विभाग जनपद पंचायत की टीम गांव पहुंची।

आग लगने से बेघर हुए आदिवासी परिवार में –

  1. राजाराम पिता नत्थू
  2. बलिराम पिता नत्थू
  3. पप्पू पिता नत्थू
  4. संतु बाई पति नत्थू
  5. लोलाराम पिता बाबूलाल

के मकान ओर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। महिलाओ का रो रोकर बुरा हाल है। पीड़ित बोले आज सब कुछ बर्बाद हो गया। अब क्या होगा।

आंगनवाड़ी भवन को बनाया आश्रय स्थल…

इधर ग्राम सरपंच गुलाब ने बताया कि अभी पीड़ित परिवार को रुकने और भोजन पानी की व्यवस्था कर दी है।उनके लिए आश्रय स्थल आगनवाड़ी भवन को बनाया गया है। पांचों परिवारों के पास अभी कुछ भी नहीं बचा। सिर्फ तन पर  कपड़े पहने है। वो ही उनके पास है। इसके अलावा सारा सामान जलकर राख हो गया।
मध्यान्ह भोजन बनाने वाले समूह से बात हो गई है। उनके भोजन पानी कपड़े की व्यवस्था ग्राम पंचायत कर रही है।

- Install Android App -

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MOHAN GURJAR (@makdai_express_24)

सिराली नगर परिषद से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर करीब एक घण्टे में काबू पाया जा सका है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पंचनामा तैयार कर नुकसानी का आकलन किया जा रहा है। सिराली तहसीलदार ने बताया कि सभी पीड़ित परिवारों को शासन के नियमों के अनुसार आर्थिक मदद जल्द प्रदान की जाएगी।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –