jhankar
ब्रेकिंग
मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत  उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

एसएमएस बायो फ्यूल प्राइवेट कंपनी ने बच्चों की शिक्षा ओर गांव के विकास के लिए खुलकर किया दान, ग्रामीण स्कूल के शिक्षक और ग्राम पंचायत ने माना आभार !

हरदा टिमरनी : शुक्रवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस क्षेत्र में सभी जगह सभी पंचायत गांव स्कूलों में बड़ी उत्साह से मनाया गया।

सभी शासकीय भवन स्कूलों पंचायत मैं झंडा वंदन किया गया।

टिमरनी विकासखंड के ग्राम छीदगांव एसएमएस बायो फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा भी सुबह 7 बजे प्रथम कंपनी में बने हुए श्री लक्ष्मी जी मंदिर में पूजन अर्चना पुष्प माला भेटकर कंपनी के ग्राउंड पर ही एसएमएस बायो फ्यूल कंपनी हेड जी एम प्रवीण चौधरी जी द्वारा झंडा वंदन किया एवं कंपनी के सभी पदाधिकारी के समक्ष राष्ट्रीय झंडे को सैल्यूट कर राष्ट्रीय गान हुआ एवं इसके पश्चात लड्डू वितरण कर स्वतंत्रता दिवस बड़ी हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।

6 स्कूलों मे भवन एवं बच्चों के लिए 15 अगस्त पर वितरित की शिक्षण सामग्री

 

एसएमएस बायो फ्यूल कंपनी के मालिक सौरभ सूद एवं जी एम प्रवीण चौधरी जी द्वारा बताया गया।

 

15 अगस्त पर छीदगांव के हाई स्कूल मिडिल स्कूल कन्या शाला स्कूल रायबोर के दोनो शासकीय स्कूल एवं पिपलया शासकीय स्कूल सहित 6 स्कूलों मे भवन एवं बच्चों के लिए 15 अगस्त पर शिक्षण सामग्री

प्रदाय की जिसमें : पेन 250 नग 250 नग रजिस्टर 200ज्योमेट्री बॉक्स कंपास 100 नगवॉटर कैन 4 नगबैट: 2 नगबॉल: 16 नग बैडमिंटन 4 सेट वॉलीबॉल: 50 नग स्कूल बैग: 1 नग टेबल 2 नग कुर्सी: 2 नग सीलिंग फैनः 5 नग ट्यूबलाइट बच्चों के लिए 15 अगस्त पर गिफ्ट दिए गए।

 

 ग्राम पंचायत को 200 बोरी सीमेट गांव में विकास कार्यों के लिए एवं दो लाख का चेक सहित सीसीटीवी कैमरे 

 

- Install Android App -

कंपनी के द्वारा ग्राम पंचायत में 200 बोरी सीमेट गांव में विकास कार्यों के लिए एवं दो लाख का चेक 8 कुर्सी टेबल सहित 8 सी सी टीवी कैमरो का सेट डी वी आर सहित गांव की गलियों चौराहा पर गांव की सुरक्षा हेतु पंचायत में सरपंच सचिव को कंपनी के एच आर जी द्वारा 15 अगस्त पर दिए गए साथ ही तीनों गांव में लगभग 25-25 सौर ऊर्जा स्टेट लाइट भी प्रदान किए गए । जिसमें गांव की गलिया रात्रि में रोशन रहे ।

 

तीन गांवों की सरकारी स्कूल में लाखों का प्रोजेक्ट लगाया।

 

प्रतिवर्ष 26 जनवरी 15 अगस्त पर गांव के विकास के लिए दिया जाता है अभी कुछ दिनों पहले ही एसएमएस बायोफ्यूल कंपनी द्वारा छिदगांव हाई स्कूल सहित रायबोर स्कूल में स्मार्ट क्लास कंपनी द्वारा शुरू की जिसमें स्कूल सहित शासकीय हाई स्कूल छिदगांव मेल शासकीय स्कूल , पिपलया सहित तीन स्कूलों में स्मार्ट क्लास 75 इंच एलइडी प्रोजेक्ट लगवाया गया कंपनी द्वारा एक अनोखी पहल क्षेत्र में बच्चों की पढ़ाई का स्तर बढ़ने के लिए कंपनी द्वारा लाखों का प्रोजेक्ट स्कूलों में लगवाया गया ।

‌‌‌‌ प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी हरदा जिले में किसी भी स्कूल में अभी तक स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट नहीं लगा हुआ है

 

जिले की बड़ी से बड़ी प्राइवेट एवं शासकीय स्कूलों मैं बच्चों से मोटी मोटी फीस ली जाती है इसके बाद भी इस तरह का कोई हरदा जिले में किसी भी स्कूलों में इस तरह की स्मार्ट क्लासेस की पहल नहीं की गई है कंपनी मालिक सतीश सूद जी एवं सौरभ सूद जी द्वारा लाखों रुपए खर्च करके, बच्चों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए एक अच्छी पहल क्षेत्र में की जा रही है ।

 

एसएमएस बायो फ्यूल प्राइवेट कंपनी , के जी एम प्रवीण , चौधरी द्वारा बताया गया लगभग एक स्कूल का स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट ₹400000 का है।

इस तरह तीनों स्कूल में लगभग 12 लाख रुपए का प्रोजेक्ट बच्चों के शिक्षा के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लगवाया गया है तीनों स्कूल की शिक्षक प्राचार्य द्वारा कंपनी द्वारा इस तरह का योगदान करने पर प्रशंसा की

ग्राम पंचायत छिदगांव मेल के सचिव सुरेश यादव द्वारा बताया गया 15 अगस्त पर एसएमएस बायोफ्यूल कंपनी द्वारा ₹200000 का चेक वही 8 कैमरे का सेट पंचायत में दिया है एवं गांव में कुछ भी कार्य यदि करते हैं तो उस समय पर 200 बोरी सीमेंट भी देने का कंपनी द्वारा बताया गया है ।

 

इनका कहना है।

 एक अच्छा योगदान पंचायत को कंपनी द्वारा मिल रहा है गांव के विकास कार्यों के लिए जल्द ही ग्राम पंचायत बैठक में अब निर्णय लिया जाएगा ग्राम वासियों के समक्ष की कहां कौन से चौराहों पर कैमरे लगवाए जाएं एवं गांव के विकास कार्य के लिए क्या कार्य कराया जाए । जिससे कंपनी से 2004 सीमेंट का सहयोग मिल जाए ।

सचिव सुरेश यादव