jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हंडिया थाने के बंदी गृह में मनाई ! मध्यप्रदेश का पहला थाना जहां आज विशेष साज सज्जा के साथ थाने के कारागृह को सजाया जाता है।

हंडिया: शनिवार को हंडिया थाने में धूमधाम के साथ भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मध्यप्रदेश का पहला थाना जहां बंदी गृह को आज के दिन सजाया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार बरसों से स्वाध्याय परिवार हंडिया द्वारा लोधी पुरा स्थित राम मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ निकाली जाती है ।
आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में लोधी पुरा स्थित श्रीराम मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई।
जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर थाना पहुंची ।
श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण के जयकारों के साथ नगर भ्रमण पर निकले श्री कृष्ण की झांकी हंडिया थाने पहुंची।

- Install Android App -

जहां उपस्थित थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ द्वारा भगवान श्री योगेश्वर कृष्ण की पालकी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और बंदी गृह में भगवान श्री कृष्ण का पूजन अभिषेक कर आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

इस महोत्सव के अवसर पर बंदी गृह को विशेष साज सज्जा रंग रोगन कर पुताई और बलून से सजाया गया।

थाना हंडिया द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष में यह साज-सज्जा बड़े उत्साह के साथ की गई और इसी हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया।