के के यदुवंशी पत्रकार,
सिवनी मालवा।जब तक कानून की जानकारी सभी को होगी तब ही समाज से अपराधों की कमी होगी जिससे समाज मे सुधार होगा। उक्त बात जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती तबस्सुम खान ने शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे विधिक साक्षरता शिविर मे सम्बोधित करते हुए विद्यार्थियों से कही। न्यायाधीश श्रीमती खान ने विद्यार्थियों से कहा कि आज के समय मे सबसे ज्यादा सायबर अपराध हो रहे है। जिससे बचने के लिए हमे अपनी निजी जानकारी कभी भी किसी को भी शेयर नही करना चाहिए। इसी का फायदा उठाकर सायबर अपराधी आपको ठग सकते है।
आप सभी को किताबी ज्ञान के साथ साथ कानून की जानकारी होना भी आवश्यक है। जब सभी को कानून की जानकारी होगी तब ही हम समाज मे अपराधो मे कमी ला सकते है। इसीलिए शासन द्वारा समय समय पर विधिक साक्षरता शिविरो को आयोजित कर कानून की जानकारी प्रदान की जाती है। उन्होंने आगे मोटर यान अधिनियम, महिला कानून, गुड़ टच बेड टच, पेरालीगल वालेंटियर सेवा कार्य, निःःशुल्क विधिक सहायता, सामान्य कानून की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी देश का आगामी भविष्य है।
आप सभी को कानून की जानकारी होना बहुत जरूरी है। जब आपको कानून की जानकारी होगी तब ही आप अन्य सामान्य लोगो को इसकी जानकारी देकर अपराध नही करने के लिए प्रेरित करेंगे। शिविर मे महाविद्यालय प्राचार्य राजेश रघुवंशी ने विद्यार्थियों से कहा कि हम सभी को अपराधों से बचने के लिए उसके परिणामो की जानकारी होना चाहिए। जब तक कानून का भय नही होगा तब तक हम अपराधों मे कमी नही ला सकते। हमे इसकी जानकारी आम जन तक देना आवश्यक है। विधिक साक्षरता शिविर मे हम सभी को कानून की जानकारी मिलती है। शिविर मे अधिवक्ता श्रीमती सोनू पाठक, जिला रोजगार अधिकारी, महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं, विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।