मुंबई। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन बाजार में ये तेजी दुनिया भर से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीददारी हावी रहने से आई है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक की संभावना बढ़ने से भी निवेशकों में उत्साह देखा गया जिससे भी बाजार उछला है। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 566.96 अंक बढ़कर 84,778.84 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 170.90 अंक उछलकर 25,966.05 पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान लार्जकैप के साथ-साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 548.95 अंक बढ़कर 59,780.15 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 149.70 अंक ऊपर आकर 18,403.05 पर बंद हुआ। आज आईटी, पीएसयू बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, कमोडिटीज और पीएसई लाभ के साथ ही ऊपर आकर बंद हुए। वहीं फार्मा, मीडिया और हेल्थकेयर को शेयरों में गिरावट रही।
सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, ), एसबीआई, टीसीएस टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, आईटीसी, मारुति सुजुकी एनटीपीसी और एचसीएल टेक सबसे अधिक लाभ में रहे थे जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, सन फार्मा और एचयूएल के शेयर नीचे आये। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसन के इस बयान के बाद कि वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है कि चीन से आने वाले सामान पर 100 फीसदी तक की प्रस्तावित टैरिफ फिलहाल नहीं लगाई जाएगी बाजार में उत्साह है।

