jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में ये तेजी दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही बैंकिंग व दिगज कंपनियों के शेयरों में खरीददारी हावी रहने से आई है। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स अंत में 862.23 अंक बढ़कर 83,467.66 और 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 261.75 अंक ऊपर आकर 25,585.30 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंकिंग इंडेक्स 622.65 अंक की मजबूती के साथ 57,422.55 पर था। वहीं निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.37 फिसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 1.14 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी 2.02 फीसदी, निफ्टी रियल्टी 1.90 फीसदी, निफ्टी एनर्जी 0.42 फीसदी और निफ्टी सर्विसेज 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी रही। । निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 271.15 अंक बढ़कर 59,241.15 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 43.80 अंक ऊपर आकर 18,131.85 पर बंद हुआ।

- Install Android App -

सेंसेक्स पैक में इटरनल और इन्फोसिस के शेयर गिरे हैं। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एचसीएल टेक, एलएंडटी और मारुति सुजुकी के शेयर उछले हैं। इससे पहले आज सुबह सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 407.67 अंक उछलकर 83,013.10 अंक पर और एनएसई निफ्टी 104 अंक की बढ़त के साथ 25,427.55 अंक पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट लाभ में जबकि हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहा जबकि अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 62.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 68.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 4,650.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।