jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

पथ विक्रेताओं हेतु पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिल रहा है 15 हजार रूपये का ऋण

हरदा :  नगर पालिका परिषद् हरदा द्वारा शहर के छोटे दुकानदारों और पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए शासन की महत्वपूर्ण योजना ‘पीएम स्वनिधि योजना’ का संचालन किया जा रहा है।

योजना के वर्तमान चरण में पात्र विक्रेताओं को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए सरकारी बैंकों के माध्यम से 15 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक पथ विक्रेता अपना आवेदन नगर पालिका हरदा की शहरी आजीविका मिशन शाखा में जाकर जमा कर सकते हैं।

- Install Android App -

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर तथा विक्रय (सामान बेचते हुए) करते हुए एक फोटो लाना अनिवार्य है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पाटीदार ने क्षेत्र के सभी पात्र पथ विक्रेताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द शहरी आजीविका मिशन शाखा में संपर्क कर इस सरकारी योजना का लाभ उठाएं। योजना के संबंध में भारत सरकार के आधिकारिक पीएम स्वनिधि पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।